{"_id":"65a3a2c079cd5233ee05205a","slug":"murdered-and-hanged-when-dowry-demand-was-not-metmurdered-and-hanged-when-dowry-demand-was-not-met-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-9677-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर फंदे से लटकाया
Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। नवविवाहित का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी रामसजीवन रैदास ने पुत्री प्रिया (28) का विवाह अप्रैल 2023 को जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला मियां टोला निवासी गोपाल के पुत्र विमलेश के साथ किया था। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पुत्री से अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करते थे।
दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर शुक्रवार देर रात पुत्री को पति विमलेश उर्फ कमल, ससुर गोपाल, सास जानकी देवी और जेठ कमलेश ने कमरे के अंदर मारकर छत के हुक से फंदे में लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच प्रारम्भ किया। कस्बा इंचार्ज प्रशांत कटियार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।