फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murder... Young man's nails pulled out with pliers, screwdriver inserted in his ear

Fatehpur News: हत्या...प्लास से युवक के नाखून उखाड़े, कान में घुसेड़ा पेचकस

Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Murder... Young man's nails pulled out with pliers, screwdriver inserted in his ear
फतेहपुर/गाजीपुर। पहाड़पुर में रविवार रात बेटी के शादीशुदा प्रेमी को बहाने से बुलाकर पिता और उसके परिवार वालों ने जमकर पीटा। प्लास से हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखून उखाड़ दिए। कान में पेचकस घुसेड़ दिया। मरणासन्न हालत में घर से बाहर फेंक दिया। रात भर युवक तड़पता रहा। सोमवार सुबह अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी बीनू रैदास (27) घरों में पट्टी का काम करता था। वह रोज की तरह रविवार सुबह गांव अयाह पुट्टी पुताई के लिए गया था। वह शाम चार बजे घर लौटा। पिता कल्लू के मुताबिक शाम करीब छह बजे बेटे के मोबाइल पर फोन आया। वह नयापुरवा में नौटंकी देखने चला गया। रातभर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटा मरणासन्न हालत में गांव पहाड़पुर में एक घर के बाहर पड़ा है। वह परिजनों के साथ पहाड़पुर पहुंचे। बेटे बीनू के हाथ-पैर के नाखून उखड़ने से खून निकल रहा था। कान से भी खून बह रहा था। उसका मार से पूरा शरीर काला पड़ा था। उसे गाजीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास घर के लोगों से पूछताछ की। युवक के मोबाइल की रविवार शाम की काल डिटेल निकाली। इससे स्पष्ट हुआ कि बीनू का पहाड़पुर गांव में युवती से प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने युवती के घर पर भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जानकारी होने पर युवक को पीटा। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में युवती के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed