{"_id":"5f04b6328ebc3e42db6b0bdc","slug":"murder-for-bike-thief-in-fatepur-fatehpur-news-knp569900820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूट बनी वारदात का कारण, मौसेरे भाइयों ने छात्र की गला रेतकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूट बनी वारदात का कारण, मौसेरे भाइयों ने छात्र की गला रेतकर की थी हत्या
विज्ञापन
नीलेश के घर के बाहर रोती विलखती महिलाएं
- फोटो : FATEHPUR
खागा(फतेहपुर) में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चार जुलाई की रात से लापता छात्र का शव मंगलवार को दोपहर 12 बजे हाईवे किनारे गड्ढे में मिला। उसकी हत्या दोस्तों ने ही बाइक लूटने की मंशा से की थी। पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपियों ने घटना कबूल ली। साथ ही मौके पर शव की शिनाख्त भी की। पुलिस मामले में अब अपहरण के साथ हत्या की धाराएं बढ़ाएगी।
खखरेरू थानाक्षेत्र के जयरामपुर गुरगौला निवासी स्व. रामराज सोनकर का बेटा नीलेश सोनकर (19) प्रयागराज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चार जुलाई को गांव के मोहित को लेकर बहन के घर थरियांव थानाक्षेत्र के बहरामपुर गांव आया था।
लौटते समय खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के पास यहीं के नीरज और रंजीत मिल गए। यह दोनों मौसेरे भाई नीलेश के दोस्त थे। दोनों ने पुलिस के सामने कबूला कि नीलेश की बाइक पर उन लोगों की नीयत खराब हो गई थी। इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। वे भागते इससे पहले ही नीलेश के परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कटोघन टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के पीछे हाईवे किनारे पानी भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई। इसके बाद नीरज और रंजीत ने घटना कबूल की। उन्होंने बताया कि नंदापुर के पास वे लोग साइकिल से थे। तभी नीलेश और मोहित शराब के नशे में मिले। इसका फायदा उठाकर बाइक लूटने का ख्याल आया था। इसके बाद नीलेश को कपड़े बदलवाने के बहाने से गांव नंदापुर ले गए। फिर हरदों पंप से और पेट्रोल डलवाने के बहाने से नीलेश को ले गए। पेट्रोल डलवाने के बाद नीरज ने नीलेश से अझुवा से उधारी लेकर आने की बात कही। बाइक से घुमाते हुए कटोघन टोल प्लाजा की ओर ले गए।
वहां हाईवे किनारे एक ढाबे के पीछे ले गए। यहां नीलेश को जमीन पर पटक दिया और नीरज ने मुंह, पैर दबा लिया। रंजीत ने चाकू से गला रेत दिया। गड्ढे में शव छोड़कर भाग निकले। इसके बाद दोनों व मोहित बाइक लेकर करीब 9.25 बजे हरदों पंप पहुंचे और 200 रुपये का तेल डलवाया।
बाइक लेकर रंजीत अपने गांव चमराई थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ लेकर भाग जाता लेकिन रात होने के इंतजार में मोहित को इधर उधर घुमाते फिराते गुरगौला छोड़ने पहुंचे और पकड़े गए। एसपी प्रशांत वर्मा आरोपियों से खागा कोतवाली पूछताछ को पहुंचे हैं। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि हत्या बाइक लूटने के लिए की गई है। अपहरण के दर्ज मुकदमे में ही अब हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।