{"_id":"5d0e32fa8ebc3e5e6f46c92e","slug":"murder-fatehpur-news-knp4972700163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: घर से बुलाकर युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: घर से बुलाकर युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
प्रेमनगर (फतेहपुर)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात युवक को घर से बुलाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह वारदात के बारे में परिवार को ग्रामीणों से पता चला। परिजनों ने गांव के दो अराजकतत्वों पर बेटे की हत्या का अंदेशा जताया है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस गांव तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस आशनाई के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के उमर अली का बेटा अनीस उर्फ सोनू (22) ट्रक चालक था। करीब एक माह से घर में था। मां रहमतुन निशा ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग दस बजे किसी का फोन आने पर अनीस कुछ देर बाद लौट आने की बात कहकर बाइक से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 25 मीटर दूर होम्योपैथी अस्पताल
के पास खेत में बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना दी। कुछ दूरी पर बाइक पड़ी थी। बाइक के साइड शीशे, साइलेंसर, टंकी में खून लगा था। मोबाइल की लीड अनीस के गले में पड़ी थी, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। धारदार हथियार से सिर में कई जगह घाव थे। पुलिस चापड़ या कुल्हाड़ी से हमला मान रही है। पुलिस को
विज्ञापन
घटनास्थल पर बीयर के दो खाली डिब्बे व सिगरेट की खाली डिब्बी मिली। फोरेंसिक टीम ने खेत में खून के नमूने लिए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस का अंदेशा है कि किसी ने बहाने से फोन कर अनीस को बुलाया होगा। अनीस के पहुंचते ही पीछे से हमला किया गया, जिसके चलते वह बाइक की चाभी तक नहीं बंद कर सका था। मां रहमतुन ने
इलाके के अराजकतत्वों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मां ने बताया कि कुछ दिन बाद बेटी रहीशा बानो की विदाई होनी है। मां का आरोप है कि गांव के दो लोग बेटी की विदाई में बने थे बाधा। कुछ दिन पहले परिवार को धमकी भी दी थी। एसपी रमेश, एएसपी पूजा यादव, सीओ अंशुमान मिश्र, सर्विलांस टीम, स्वॉट टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तफ्तीश को दिशा मिलेगी।