{"_id":"5e55724b8ebc3ef3a816efe8","slug":"munna-bhai-was-giving-the-exam-of-younger-brother-in-gic-caught-fatehpur-news-knp546950334","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में मुन्ना भाई दे रहा था छोटे भाई की परीक्षा, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में मुन्ना भाई दे रहा था छोटे भाई की परीक्षा, पकड़ा गया
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में शहर के राजकीय इंटर कालेज में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। यह छोटे भाई की गणित विषय की परीक्षा दे रहा था। एक परीक्षा केंद्र के दो कक्षों में सीसीटीवी कैमरा बंद कर परीक्षा होना भी पकड़ में आया। ऑनलाइन कंट्रोल रूम से फोन करने पर कैमरे दोबारा चालू किए गए। एक केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी से नदारद मिले।
राजकीय इंटर कालेज के कक्ष संख्या में राधारमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नउवाबाग के हाईस्कूल के परीक्षार्थी गड्डू पाल पुत्र सीताराम पाल के स्थान पर उसके बड़े भाई को परीक्षा देते केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा है। मुन्नाभाई का प्रवेश पत्र और आधारकार्ड में फोटो का मिलान न होने पर केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ। उन्होंने लिखापढ़ी कर पुलिस को सौंप दिया। शहर के चंद्रानी इंटर कालेज देवीगंज में कापियां लिखी जाने की सूचना पर एसडीएम सदर प्रमोद झा और सीओ सिटी केडी मिश्रा ने छापा मारा हालांकि कोई गड़बड़ी नहीं मिली। ऑनलाइन कंट्रोल रूम से विकास विद्या मंदिर जहानाबाद में दो कक्षों के कैमरे बंद कर परीक्षा कराते पकड़ा गया है। कंट्रोलरूम के फटकार लगाने पर दोनों कक्षों के कैमरे चालू किए गए। राज्य पर्यवेक्षक शिवसेवक सिंह के नेतृत्व वाले सचलदल को लोकभारती इंटर कालेज सरकंडी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर नहीं मिले। इस केंद्र के परीक्षा कक्ष में सिर्फ एक-एक सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसी प्रकार दीप इंटर कालेज सेलरहा परीक्षा केंद्र की खिड़कियां खुली थीं और सभी कक्षों में एक-एक सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। इसी प्रकार राजरानी पाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलंदा में नकल की शिकायत पर सचलदलों ने विधिवत छानबीन की लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन हो रही है। जहां से शिकायत मिलती है, त्वरित कार्रवाई की जा रही है।