फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Municipality's EO and employees accused of fraud

Fatehpur News: नगर पालिका के ईओ, कर्मचारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Municipality's EO and employees accused of fraud
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के ईओ व कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की गई है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव बहबलपुर निवासी शील कुमार हजेला ने सीजेएम कोर्ट में नगर पालिका के ईओ रवींद्र कुमार, कई कर्मचारियों व गांव के अवधेश सिंह यादव, प्रताप सिंह यादव के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें बताया कि उसके परबाबा छोटेलाल के तीन पुत्र भगवान दास, रघुनाथ दास व दमोदरदास थे। भगवान दास के दो पुत्र बालकराम व प्रहलाद थे। रघुनाथ दास के गोपालदास, शील कुमार व रवींद्र कुमार हजेला पुत्र हैं। गोपालदास का देहांत हो चुका है। चचेरे भाई बालक राम का पुत्र ज्ञान कुमार नगर पालिका में मोहर्रिर के पद पर तैनात था। उसका विवाह नहीं हुआ था। चचेरे भाई बालकराम ने चल अचल संपत्ति उसके नाम कर दी थी। चचेरे भाई की मौत के पश्चात उनकी संपत्ति भतीजे ज्ञान कुमार के नाम पर दर्ज हो गई।

भतीजे ज्ञान कुमार ने चल अचल संपत्ति उनके नाम पर वसीहत कर दी।18 अगस्त 1991 को ज्ञान कुमार की भी मौत हो गई। गांव में चकबंदी हुई और उसका रिकार्ड फतेहगढ़ फूस बंगला स्थित कार्यालय में रखा था। दाखिल खारिज होने से पहले वहां आग लग गई और रिकार्ड जल गया। संपत्ति को लेेकर एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम ने ईओ नगर पालिका को जांच करने के आदेश दिए। ईओ ने जांच में बिना उनको बुलाए अवधेश के पक्ष में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रिपोर्ट भेज दी। अवधेश व प्रताप सिंह ने पिता बलराम सिंह के नाम से फर्जी बैनामे प्रस्तुत किए। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने पुलिस ने इस संबंध में आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed