फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Municipality will buy Pokland, 20 lakhs will be saved every year

Fatehpur News: नगर पालिका खरीदेगी पोकलैंड, हर साल बचेंगे 20 लाख

Tue, 05 Nov 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Municipality will buy Pokland, 20 lakhs will be saved every year
फतेहपुर। नगर पालिका हर साल 20 लाख का राजस्व बचाएगी। बारिश से पूर्व नाला सफाई में खर्च होने वाली इस धनराशि को बचाने के लिए नगर पालिका ने पोकलैंड खरीदने का निर्णय लिया है। 15वें वित्त से 60 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही नगर पालिका को पोकलैंड की आपूर्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई व्यवस्था पर स्वयं निर्भर होने की तैयारी में है। अभी तक हर साल बारिश के पहले बड़े नालों की सिल्ट सफाई में नगर पालिका करीब 20 लाख की धनराशि खर्च करती है। इन नालों की सिल्ट सफाई पोकलैंड से होती है। ऐसे में नगर पालिका ने पोकलैंड खरीदने का निर्णय लिया है। पोकलैंड समेत अन्य कई मशीन और वाहनों की खरीद के लिए नगर पालिका ने कोटेशन मांगे हैं। बहुत जल्द नगर पालिका का निजी पोकलैंड होगा।
विज्ञापन

शहर का भारी भरकम अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को किराए का पोकलैंड लेना पड़ता है। पिछले दिनों ने बाकरगंज में निर्माणाधीन मॉल गिराने के लिए मशीनें नगर निगम प्रयागराज से मंगाई गई थी। इस दौरान नगर पालिका ने पोकलैंड की आवश्यकता महसूस किया। पोकलैंड होने से इस किराए में खर्च होने वाला राजस्व भी बचेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास है कि नगर पालिका अपने संसाधनों पर निर्भर बने। इसी के तहत सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए पोकलैंड की खरीद की जा रही है। पोकलैंड होने से बड़े नालों की सिल्ट सफाई में खर्च होने वाली बड़ी धनराशि की बचत होगी। इससे अन्य विकास कार्य होंगे।
- रवींंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed