{"_id":"6ab8146a5c52ad0f7d089cf5","slug":"mourning-in-the-industrial-sector-over-the-death-of-industrialist-pawan-agarwal-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163296-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उद्योगपति पवन अग्रवाल की मौत से औद्योगिक क्षेत्र में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उद्योगपति पवन अग्रवाल की मौत से औद्योगिक क्षेत्र में शोक
विज्ञापन
कार में फंसे चालक को निकालने का प्रयास करते राहगीर - संवाद
औंग (फतेहपुर)। चौडगरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तिरुपति वुड प्रोडक्ट (कत्था फैक्टरी) के मालिक पवन अग्रवाल की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत की खबर से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कानपुर सीमा के पास हाईवे पर फैक्टरी आते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
पवन अग्रवाल ने वर्ष 1992 में चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में तिरुपति वुड प्रोडक्ट की स्थापना की थी। फैक्टरी से जिले के तमाम लोगों को रोजगार मिला। फैक्टरी के प्रबंधक हिमांशु मुखर्जी ने बताया कि पवन कर्मचारियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक व्यवहार रखते थे। किसी कर्मचारी के परेशानी में होने की जानकारी मिलने पर वह हरसंभव मदद के लिए तैयार रहते थे। उनके निधन से सभी कर्मचारी दुखी हैं।
औद्योगिक क्षेत्र के राजराजेश्वरी टेक्नो फैब के मालिक विकास अग्रवाल ने बताया कि पवन अग्रवाल मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत की खबर से सभी फैक्टरी मालिकों में शोक है।
विज्ञापन
एमएलएमपी फैक्टरी के मालिक सुनील राठी ने उन्हें औद्योगिक क्षेत्र के पुराने कारोबारियों में बताया। त्रिवेणी सालवेंस के लाल भैया ने कहा कि पवन उनके करीबी मित्रों में थे और कारोबार को आगे बढ़ाने की उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहती थी।