फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motorcyclist thrown 30 meters onto highway after collision with dumper; dies.

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार 30 मीटर दूर हाईवे पर गिरा, मौत

Sat, 27 Jun 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist thrown 30 meters onto highway after collision with dumper; dies.
फोटो-31- फाइल फोटो शैलेश निषाद। स्रोत परिजन
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर ओवरलोड डंपर की टक्कर से बाइक सवार करीब 30 मीटर हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने पत्नी के आने तक शव न उठाने की मांग कर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर करीब 10-10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद समझाकर शव को हाईवे से किनारे कराया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक के सुदीन का डेरा गांव निवासी शैलेष निषाद (25) शनिवार शाम करीब छह बजे मुत्तौर कस्बे की बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। ललौली थाने के मूसेपुर मोड़ के पास प्रताप ईंट भट्ठे के सामने बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शैलेष करीब 30 मीटर दूर हवा में उछलकर हाईवे पर जा गिरा और उसकी बाइक घिसटती चली गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों व परिजन की भीड़ जुट गई। परिजन ने मांग की कि शव को तब तक नहीं हटाया जाएगा जब तक बांदा जिले के बरेहटा गांव स्थित मायके से पत्नी रीता देवी नहीं आ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर शव रखे रहने से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद शाम सात बजे परिजनों को समझाकर शव को सड़क किनारे कराया और यातायात सुचारू कराया। शैलेष मुंबई में कबाड़ का कारोबार करता था। उसकी शादी एक वर्ष पहले रीता देवी से हुई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed