फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) शुक्रवार शाम किसी काम से शहर आया था। वह बाइक से रात को घर लौट रहा था। राधानगर थाने के अंदौली पुलिया गेस्ट हाउस के पास पहुंचा। सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि घर में कृषि कार्य भाई प्रदीप करता था। हादसे के पूरा परिवार बेहाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी दुर्गेश त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ शहर जाने के लिए थरियांव हाइवे पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। तेज रफ्तार बाइक सवार ने दुर्गेश को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिरा। घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज रूमा निवासी मुन्नू किसी काम से खागा जा रहे थे।

वह थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर के पास पहुंचे। जहां पर इमादपुर गांव निवासी संदीप बाइक से पहुंचा। दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। डाॅक्टर ने मुन्नू को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed