फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother's Day::: Who is greater than mother in this world

मदर्स डे::: इस दुनिया में कौन है, मां से अधिक महान

Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mother's Day::: Who is greater than mother in this world
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर।
शैलेंद्र साहित्य सरोवर की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में मातृ दिवस पर कविताएं गूंजी। रविवार को मुराइन टोला हनुमान मंदिर में हुई गोष्ठी में कवि शैलेंद्र द्विवेदी ने इस दुनिया में कौन है, मां से अधिक महान, बेटों के खातिर वही धरती में भगवान कविता का पाठ किया।

कवि गोष्ठी की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कवि केपी सिंह कछवाह ने सरस्वती मां वंदना चरणों में है शीश, शब्द अर्थ के ज्ञान का दो सबको आशीष काव्य का पाठ किया। उन्होंने मां पर का बखान करते हुए मां ममता की मूर्ति है, जग की पालन हार, उसमें ब्रम्हा, विष्णु हैं वह हैं तारनहार कविता पढ़ी। डॉ. सत्यनारायण मिश्र ने माया रूप अनेक हैं, पिता पुत्र परिवार, भवसागर डूबत रहत, कबहुं न पावै पार पढ़कर जीवन के सारे के बारे में बताया। इसी तरह शिवसागर साहू ने मातृदिवस पर याद कर करते उन्हें प्रणाम, सब देवो की रूप मां, सब देवों की धाम काव्य का पाठ किया। दीपचंद्र गुप्ता ने मेरी जननी है गंगा सी, चरण उसके बड़े पावन, मेरी जननी जो मेरे पास, तो पतझड़ लगे सावन कविता पढ़ी। श्रवण कुमार पांडेय ने अपने देश में मां सजीव, देवी स्वरूपा भगवान है, धन्य प्रणाम वे सभी जिन्हें मां बाप का ध्यान है कविता का पाठ करते हुए मां की महिमा का वर्णन किया। नरेंद्र कुमार ने मां की ममता मित्र सुनों, भूतल में विख्यात, सह सकती नहीं पुत्र के कष्ट अघात कविता का पाठ किया। कविताएं सुन श्रोताओं ने तालियां बजाकर कवियों की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed