फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother, son killed, two injured in road accident

Fatehpur News: सड़क हादसे में मां, बेटे की मौत, दो घायल

Mon, 22 Jan 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mother, son killed, two injured in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। मां, बहन और भांजे को बाइक से लेकर अजुहा घर जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की बहन और भांजा घायल हो गए। घायलों को कौशांबी की ओर से आई एंबुलेंस से सैनी भेजा गया।
कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा नगर पंचायत में वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर (अठसरई) निवासी बाराती लाल का बेटा दीपू (26) रविवार को मोटरसाइकिल से अपनी बहन पारुल (28) पत्नी भूपेंद्र निवासी रतीराम का पुरवा थाना हथगाम के घर आया था। पारुल की दो महीने से तबीयत खराब होने के कारण मां सुमित्रा देवी (49) पत्नी बाराती लाल बेटी की ससुराल से लौट रहे थे। रविवार को दीपू अपनी मां सुमित्रा, बहन पारुल व भांजे को मोटरसाइकिल से अजुहा के लिए निकला।
विज्ञापन

करीब चार बजे जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव पुल (कानपुर-प्रयागराज हाईवे) पर पहुंचा, तो किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना दी, तो कौशांबी की ओर से एक एंबुलेंस आई और वह घायल पारुल व उसके बेटे को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा की ओर से दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दीपू और उसकी मां सुमित्रा को लेकर सीएचसी हरदो पहुंची। जहां डाॅक्टर ने दीपू और उसकी मां सुमित्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज दिनेश शुक्ल पहुंचे। सूचना मिलने पर हरदो सीएचसी में सीओ खागा बृजमोहन राय भी पहुंचे।
इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर टक्कर मारने वाला वाहन नहीं मिला। अनुमान है कि पुल की ढलान पर सामने जा रहे भारी वाहन ने ब्रेक ली और यह लोग बाइक से उसके पीछे टकरा गए। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही वाहन की पहचान कर ली जाएगी।
......................
इनसेट:-
इकलौता बेटा था दीपू, पिता दिव्यांग
खागा। हादसे में काल के गाल में समाया दीपू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। तीनों बड़ी बहनों की शादी दीपू के मामा व उनके परिवार के सहयोग से करा दी गयी हैं और वर्तमान में दीपू की शादी होना है। हालांकि कहीं अभी रिश्ता तय नहीं हुआ है। दीपू परिवार के भरण-पोषण के लिए खेती-किसानी करता था और उसके पिता बाराती लाल दिव्यांग है।
...................
इनसेट-
सिर पर लगी चोट, पैर भी टूटे
खागा। हादसे के बाद जब दीपू और उसकी मां सुमित्रा को खागा सीएचसी लाया गया तो डाक्टरों ने उनकी जांच की गई। इस दौरान दीपू और सुमित्रा के सिर पर गहरी चोट मिली और दोनों के एक-एक पैर भी टूटे मिले।

.......................
इनसेट-
बाइक सवार ई-रिक्शा से टकराया, गंभीर
खागा। कस्बे के नई बाजार निवासी प्रतीक (28) पुत्र दिनेश मोटरसाइकिल से हाईवे की ओर से खागा कस्बे आ रहा था। रानी चंद्र प्रभा कालेज के पास वह एक रिक्शा से टकरा गया। हादसे में उसके सिर व गर्दन पर गंभीर चोट आ गई। उसे नाजुक हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से उसे फतेहपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed