{"_id":"6999ff0a0bb7cdffa005ed14","slug":"mother-dies-after-falling-from-bike-while-returning-home-with-son-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149777-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बेटे के साथ घर लौट रही मां की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बेटे के साथ घर लौट रही मां की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अकोढ़िया गांव के पास बाइक से घर लौट रही कमलेश कुमारी (50) अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने बेटे रूपनारायण के साथ घर लौट रही थीं।
कौशाम्बी जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी बजरंग सिंह की पत्नी कमलेश कुमारी शुक्रवार को शहर में किसी निमंत्रण में शामिल हुई थीं। शनिवार दोपहर दोनों वापस गांव जा रहे थे।
खागा कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और कमलेश कुमारी हाईवे पर गिर गईं। बेटे ने तुरंत बाइक रोकी और राहगीरों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी हरदों ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मां की अचानक मौत से बेटा रूपनारायण स्तब्ध रह गया और बिलखते हुए बेहोश हो गया। लोगों ने उसे संभालकर हिम्मत दी। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि परिजन से हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।