फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and daughter beaten after entering the house

घर में घुसकर मां, बेटी को पीटा

Sat, 21 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beaten after entering the house
बिंदकी। नशे में धुत युवक ने रात में एक घर में घुसकर मां, बेटी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर खूब धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी और घायल मां, बेटी को थाने ले आई।
विज्ञापन

जाफरगंज कस्बा में संतोष कुमार के घर में गुरुवार की रात को पड़ोसी गंगाचरण का बेटा रामू (40) नशे धुत होकर घुस गया। घर में संतोष कुमार की पत्नी सुनीता देवी (50) और बेटी सुरेखा देवी(25) के साथ मारपीट की। मां-बेटी के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी पहुंच गए और आरोपी युवक को दबोच लिया। उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर रात में ही पहुंच गई और आरोपी को थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। घायल सुनीता देवी को सीएचसी बिंदकी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मां-बेटी के सात मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed