{"_id":"6ad12d664c417ff62804be36","slug":"class-7-student-sonam-takes-charge-of-the-police-station-listens-to-grievances-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164573-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कक्षा सात की सोनम ने संभाली थाने की कमान, सुनीं फरियादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कक्षा सात की सोनम ने संभाली थाने की कमान, सुनीं फरियादें
विज्ञापन
फोटो-09-थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठी छात्रा सोनम। संवाद
असोथर। मिशन शक्ति-6.0 के तहत नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को कक्षा सात की छात्रा सोनम को एक दिन के लिए असोथर थाने का प्रभारी बनाया गया। सोनम ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पिकेट ड्यूटी लगाने को कहा।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को थाने बुलाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने के महत्व की जानकारी दी गई। बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
मिशन शक्ति और साइबर टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और इंटरनेट पर सतर्कता बरतने के तरीके बताए। साइबर सुरक्षा से संबंधित वीडियो दिखाकर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि महिलाएं और बालिकाएं उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज कराकर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।