फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Officers found broken windows at the PET center.

Fatehpur News: पीईटी केंद्र में अफसरों को मिलीं टूटी खिड़कियां

Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Officers found broken windows at the PET center.
फतेहपुर। हसवा ब्लॉक के दानियालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का बृहस्पतिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, शौचालय और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची गई।
विज्ञापन

डीएम ने खिड़कियों के टूटे शीशे और जालियों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। साथ ही शुद्ध पेयजल और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, निकास और क्लॉक रूम समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रधानाचार्य ने परिसर में जलभराव की समस्या बताई। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed