फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and daughter accused of beating female constable in police stationMother and daughter accused of beating female constable in police station

Fatehpur News: थाने में महिला सिपाही को पीटने वाली मां-बेटी ने लगाए आरोप

Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter accused of beating female constable in police stationMother and daughter accused of beating female constable in police station
फतेहपुर। खखरेरू थाने में महिला सिपाही को पिटाई के मामले में आरोपी मां और बेटी ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां-बेटी ने ससुरालियाें के इशारे पर गाली गलौज, लात घूसों से पीटकर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के चकदोसपुर निवासी श्रीमती की पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी तीन साल पहले खखरेरू थाने के ओरहा गांव निवासी अखिलेश कुमार के साथ हुई थी। लक्ष्मी ने पति के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। आरोप लगाया कि पति पहले से शादीशुदा था। उसे पहली पत्नी शादी के आठ माह बाद छोड़कर चली गई थी। यह बात छिपाकर शादी की थी। इसके अलावा दहेज को ससुराली प्रताड़ित करते थे। वह मायके में रहने लगी। खखरेरू पुलिस के जांच के बुलावे पर मां के साथ थाने पहुंची थी। वहां दूसरा पक्ष भी मौजूद था। वहीं महिला हेल्प डेस्क में तैनात सिपाही प्रीती देवी का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो रही थी। इसी बीच लक्ष्मी और उसकी मां श्रीमती गाली गलौज करने लगी। समझाने पर उस पर ही मां-बेटी हमलावर हो गए। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पीटा। हेल्प डेस्क रजिस्टर फेंककर सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। शोर सुनकर महिला आरक्षी गुड़िया सिंह पहुंचीं और बीच बचाव किया। पुलिस ने मां-बेटी पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि वह पति से भरण-पोषण की मांग कर रही थी। अचानक महिला सिपाही उससे गाली गलौज करने लगी। मना करने पर महिला सिपाही ने दो-तीन अन्य कर्मियों संग उसे लात-घूसों से पीटा। मां का फोन छीन लिया। हालांकि पुलिस की कहानी किसी के गले से उतर नहीं रही है। थाने के अंदर दो महिलाएं पुलिस से भिड़ने की हिम्मत नहीं कर सकती हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि रविवार दोपहर आपस में दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। महिला सिपाही के बीच बचाव पर उसके साथ भी मारपीट की। थाने में उनका मोबाइल जमा है, वह ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed