फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and baby die while being taken to the district hospital after delivery.

Fatehpur News: प्रसव के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त जच्चा-बच्चा की मौत

Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother and baby die while being taken to the district hospital after delivery.
खखरेरू। विजयीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तक्कीपुर निवासी रमेश की पत्नी शिवलोचना देवी (24) को 22 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन विजयीपुर पीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां सामान्य प्रसव हुआ। इसके बाद प्रसूता और नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन ने बताया कि रात में हालत अधिक खराब होने पर चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी थरियांव के पास रास्ते में जच्चा-बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश पांडेय ने बताया कि महिला के शरीर में सूजन की समस्या थी। चिकित्सक ने प्रसव के लिए उसे अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। सामान्य प्रसव के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed