फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   More than 200 families struggled without electricity for 24 hours

Fatehpur News: 24 घंटे तक बिना बिजली जूझे 200 से अधिक परिवार

Sat, 02 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than 200 families struggled without electricity for 24 hours
बिंदकी। कस्बे के महरहा रोड मोहल्ले में ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाने के कारण 24 घंटे से अधिक समय तक पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन

कस्बे के महरहा रोड का ट्रांसफाॅर्मर गुरुवार दोपहर अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण खराब हो गया। जिससे 200 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद पड़े रहे। देर रात पहुंचे ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू किया गया। लेकिन ट्रांसफाॅर्मर की केबल खराब हो जाने के कारण रात में विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह केबल बदलने का काम शुरू हुआ। तब जाकर दोपहर करीब 12:00 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति समेत कई समस्याएं उठानी पड़ी। जेई रवि कुमार ने बताया कि केबल खराब होने के कारण आपूर्ति रात में शुरू नहीं हो पाई थी। अब कर्मचारियों को लगा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed