{"_id":"69ea7a1cf185146ad009e6b8","slug":"moradabad-commissioner-along-with-dm-consecrated-the-idols-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-153389-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुरादाबाद कमिश्नर ने डीएम के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुरादाबाद कमिश्नर ने डीएम के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की
विज्ञापन
फोटो-20-कैबिनेट मंत्री को प्रतीक चिह्न देते बांकेबिहारी मंदिर के सेवादार। संवाद
- फोटो : 1
फतेहपुर। शहर के बांके बिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को महोत्सव के अंतिम दिन वेदमंत्रों के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विधि-विधान से बांके बिहारी और राधा रानी की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी प्राण प्रतिष्ठा की।
कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंदिर समिति की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिह्न और प्रसाद भेंट किया गया।
बांके बिहारी सेवा समिति के मुख्य सेवादार प्रदीप गर्ग ने अतिथियों को सम्मान पत्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, खागा विधायक कृष्णा पासवान, विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, अभिनव यादव, अमित शरण, बॉबी, खुशी सैनी, कविता रस्तोगी, रविंद्र सिंह, रिंकू सरदार, सूर्यकांत, आशीष दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-20-कैबिनेट मंत्री को प्रतीक चिह्न देते बांकेबिहारी मंदिर के सेवादार। संवाद- फोटो : 1