फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Molesting, pelting stones at teacher's sister

Fatehpur News: शिक्षिका की बहन से घर में घुसकर छेड़खानी, पथराव

Sun, 11 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Molesting, pelting stones at teacher's sister
- कई साल से शिक्षिका का आरोपी कर रहा पीछा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। युवक ने साथियों के साथ शिक्षिका के घर में घुसकर बहन से छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज और पथराव किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। मामले की शिकायत शिक्षिका ने एएसपी से की। पुलिस ने एएसपी के आदेश पर आरोपी और उसके साथियों पर घर में घुसकर छेड़खानी, गालीगलौज, धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी शिक्षिका भिटौरा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। उसने एफआईआर में बताया कि बाकरगंज बरदाही बाजार निवासी मो. आजम पिछले सात साल से पीछा कर रहा है। मोबाइल में कॉल और मैसेज भेजकर परेशान करता है। वह दो जून को ससुराल कानपुर बाबूपुरवा थाना क्षेत्र गई थी। घर में बहन अकेली थी। आरोपी रात में साथियों संग छत के रास्ते घर में पहुंचा। बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। बहन के शोर मचाकर विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी और गालीगलौज देकर भाग निकला। इसके बाद देर रात फिर से आरोपी दरवाजे पहुंचे। गालीगलौज और घर में पथराव किया। बहन ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोपी भाग निकले। इसके बाद पांच जून को मो. आजम की छत में फिर चहलकदमी हुई। उसने पुलिस को बुलाया। वह भाग निकला। मामले की शिक्षिका ने एएसपी से शिकायत की। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed