{"_id":"58a1f6344f1c1ba340d8420c","slug":"modi-told-notbandi-dictator","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर मोदी को बताया तानाशाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर मोदी को बताया तानाशाह
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। भाजपा व बसपा को भाई-बहन बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पहले तो चोरी छिपे मिलते हैं। बाद में भाई-बहन बोल गठबंधन कर लेते हैं। गठबंधन करना है तो कांग्रेस की तरह करो, सब कुछ साफ-साफ। वह सोमवार को खागा विधानसभा(सुरक्षित) सीट के गढ़ा के मजरे चंदापुर में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने जनता से कहा कि नोटबंदी के समय इलाज में हुई दिक्कत, अनचाहे दाम पर बिकी फसल को कभी नहीं भूलना। नोटबंदी के कारण बैंकों में लाइन में लगने से 150 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके सीधे जिम्मेदार प्रधानमंत्री हैं। नोटबंदी की वजह से शादी समारोहों में रुकावट के साथ किसानों की जरूरतें पूरी नहीं हो पाई। यह सरकार जनविरोधी है। अखिलेश सिंह यादव और राहुल गांधी को युवा पसंद कर रहे हैं। जल्द ही युवा प्रदेश का निर्माण होगा। सपा के 30 फीसदी और कांग्रेस के 12 फीसदी वोट मिलने से गठबंधन की बहुमत वाली सरकार बनाना तय है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार, सिटिंग विधायक इंद्रजीत कोरी, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अखिलेश पांडेय, वंदना राकेश शुक्ला, डाक्टर नरेश, उवैश अफजल खान, तौफीक अहमद, कलीमउल्ला, सत्यप्रकाश यादव, मतीन अहमद, डा. अफसर अली, स्वरूपराज सिंह जूली, कन्हैयालाल पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन