{"_id":"691780419d5d86c155051b56","slug":"minors-landless-and-income-tax-payers-fraudulently-took-rs-1-crore-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143977-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नाबालिग, भूमिहीन और आयकरदाताओं ने फर्जी ढंग से लिए एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नाबालिग, भूमिहीन और आयकरदाताओं ने फर्जी ढंग से लिए एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी धांधली सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल 4.11 लाख पंजीकृत किसानों में से 8,741 ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने नाबालिग, भूमिहीन, आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, पेंशनधारी या मृतक होने के बावजूद योजना का लाभ उठाया। इन लोगों ने अब तक करीब एक करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की।
कुल 4.11 लाख पंजीकृत किसानों में से 3.27 लाख ने आवेदन किया था। इसमें 2,920 आयकरदाता, 3,350 पति-पत्नी, 150 नाबालिग, आठ भूमिहीन, 2,292 मृतक, 12 पेंशनधारी और नौ सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
कृषि उपनिदेशक सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन ने 57.52 लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। बाकी राशि की वसूली जारी है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। ताकि असली लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सके। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अहम है लेकिन ऐसी धांधली से इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।