{"_id":"6a077717b9e38e1ab4039ace","slug":"minister-of-state-leaves-in-a-horse-drawn-carriage-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154825-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घोड़ा बग्घी में सवार होकर निकली राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घोड़ा बग्घी में सवार होकर निकली राज्यमंत्री
Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-49-घोड़ा बग्घी बैठी राज्यमंत्री। संवाद
फतेहपुर। खागा विधायक कृष्णा पासवान के राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर राज्यमंत्री ने ई-रिक्शा जुलूस लेकर पटेल नगर पहुंची। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
राज्यमंत्री लखनऊ बाईपास, भिटौरा बाईपास स्थित महाराजा बिजली पासी की मूर्ति पर माल्यार्पण, पक्का तालाब, बाकरगंज, ज्वालागंज ठाकुर दरियांव सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण,अटल चौराहे पर अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पटेल नगर चौराहा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पटेल नगर चौराहे पर स्वागत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने जिला व खागा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इन्हीं की ताकत के बदौलत वो आज यहां तक पहुंची हैं। पर्यावरण के साथ ही वैश्विक संकट की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री के डीजल की बचत के सुझावों को मानने पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक तेल की बचत की जाए। कहा कि उनकी बारात बैलगाड़ी से आई थी और बग्घी से चलने का अवसर मिला। बिजली पासी, महाराजा लाखन पासी के वंशज हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पटेल, अभय प्रताप सिंह, विकास गुप्ता,जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, मनोज शुक्ला, प्रभुदत्त दीक्षित, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी,मुखलाल पाल,सुशील मौर्या, पुष्पराज पटेल , नीरज सिंह,पंकज त्रिपाठी, विकास पासवान,प्रवीण सिंह सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी ने पीटा
राज्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले पटेल चौक चौराहा के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे सड़क पर ई-रिक्शा खड़े हुए थे। इस वजह से जाम लग रहा था। इस दौरान दो युवकों ने ई-रिक्शा को किनारे करने के लिए कहा, उसमें बैठे सिपाही से बहस हो गई। इस दौरान एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया। यह देख भाजपाइयों के साथ सिपाही युवक से मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर जमकर पीटा। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो बनाया तो सिपाही ने उसका मोबाइल भी छीन कर वीडियो डिलीट कर दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।