{"_id":"6ad90f7906fcda46a5064c55","slug":"meritorious-daughters-and-social-workers-honored-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164894-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेधावी बेटियां और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेधावी बेटियां और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
फोटो-44-मेधावियों को सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद
अमौली। कस्बे के मां दुर्गा पूजा प्रांगण में मंगलवार रात मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र की मेधावी बेटियों, उनके अभिभावकों, जल संचयन और स्वच्छता अभियान से जुड़े युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए दीप्ति आर्या, वंदना तिवारी, शिवानी सैनी, तनु साहू और किरण को उपहार, प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें आद्या त्रिवेदी की मातृ वंदना और लावण्या पटेल का नृत्य शामिल था।
जल संरक्षण और राष्ट्रभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर किया। कार्यक्रम के अंत में उमेश त्रिवेदी ने आभार जताया और उपस्थित लोगों को जल संचयन की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुकेश ओमर, रवि ओमर, राजाराम ओमर, अखिलेश ओमर सहित कई लोग मौजूद रहे।