Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mercury Hovers at 47 Degrees; Heatwave Continues

Fatehpur News: 47 डिग्री पर टिका पारा, लू का प्रकोप जारी

Thu, 21 May 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mercury Hovers at 47 Degrees; Heatwave Continues
फोटो-30-धूप से बचने के लिए सर पर गमछा डाले बच्चे। संवाद
फतेहपुर। जिले में मौसम लगातार प्रचंड रूप दिखा रहा है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। लू के चलते दोपहर के समय बाजारों, मुख्य सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम ढलने के बाद लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

लू के कारण मंडवा सादात गांव निवासी एक व्यक्ति की प्रयागराज में मौत हो गई। परिजन के अनुसार उन्हें लू लगने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से लोगों को मोबाइल मैसेज के जरिये भी सतर्क किया गया है। सुबह नौ बजे ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो दोपहर में 47 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए गाजीपुर रोड, चौक चौराहा, रामगंज पक्का तालाब, अशोकनगर और जीटी रोड सहित कई इलाकों में लोग दुकानों के शटर गिराकर राहत लेते नजर आए। शाम होते ही बाजार फिर से गुलजार हो गए।
जगह-जगह पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ रही। यहां लोगों ने बेल के जूस सहित ठंडे पेय पदार्थों को प्राथमिकता दी। नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में मशीन से पानी का छिड़काव कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया।
-------------------------
दस्त और उल्टी के मरीजों की संख्या बढ़ी
जिला अस्पताल की एमडी मेडिसिन ओपीडी में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 156 मरीज पहुंचे। सोमवार को 80 और मंगलवार को 110 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से गंभीर स्थिति वाले दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है।



डीएम ने गर्मी से बचाव के दिए निर्देश
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने लोगों से अपील की है कि पशु-पक्षियों के लिए घरों और आसपास पानी की व्यवस्था करें और छतों पर भी पानी के बर्तन रखें ताकि पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और कार्यालयों को कर्मचारियों व विद्यार्थियों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल और छायादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही सिनेमाघरों में लू से बचाव पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के 05180-298632 और 9454417876 नंबर जारी किए गए हैं।

फोटो-30-धूप से बचने के लिए सर पर गमछा डाले बच्चे। संवाद

फोटो-30-धूप से बचने के लिए सर पर गमछा डाले बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed