{"_id":"694ee0613009473783038126","slug":"mentally-ill-man-beaten-with-belt-brothers-attacked-with-knife-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146284-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मानसिक बीमार को बेल्ट से पीटकर भाइयों पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मानसिक बीमार को बेल्ट से पीटकर भाइयों पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
फोटो-07-जिला अस्पताल में भर्ती आमिर। स्रोत वीडियो
फतेहपुर। ममेरे मानसिक बीमार भाई को परेशान कर रहे युवक को रोकना परिजन को महंगा पड़ गया। आरोपी ने मानसिक बीमार युवक को बेल्ट से पीट दिया। आरोपी के परिजन ने भाइयों समेत परिवार पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़े भाई को 50 और छोटे को 40 टांके लगे हैं। पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्रों समेत छह नामजद और पांच अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले रफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि ममेरे भाई का पुत्र नदीम मानसिक रूप से बीमार है। वह बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी हबीबउद्दीन उर्फ बिक्कन का पुत्र अमजद नदीम को परेशान करने लगा।
विरोध करने पर नदीम को बेल्ट से पीट दिया। इसी बीच बिक्कन पुत्र अजहर उर्फ अर्श, अमजद व अर्श माफिया, फैजान, आदम और पांच अन्य लोगों के साथ पहुंचा और घर में घुसकर धावा बोल दिया। चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया।
विज्ञापन
हमले में वह और उसके पुत्र मो. आमिर उर्फ चांद बाबू, मोहम्मद खालिद घायल हो गए। आरोप है कि दोनों पुत्रों को जान से मारने की नीयत से चाकू से कई वार किए। डायल 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आने पर हमलावर भाग निकले।
घायल बड़े भाई आमिर को 50 टांके और छोटे भाई खालिद को 40 टांके लगे। चेहरे, पीठ, पेट, छाती, हाथों में गहरे घाव आए हैं। एसएसआई अविनाश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।