{"_id":"653ab536005d17dd2f01b844","slug":"memu-train-will-be-extended-till-prayagraj-for-pet-exam-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-5857-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीईटी परीक्षा के लिए मेमू ट्रेन का प्रयागराज तक होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीईटी परीक्षा के लिए मेमू ट्रेन का प्रयागराज तक होगा विस्तार
Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। आगामी पीईटी परीक्षा के लिए रोजाना सुबह शहर से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार होगा। स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 04130/04129 रोजाना कानपुर तक जाती है। 27 से 29 अक्तूबर और 28 से 30 अक्तूबर प्रयागराज स्टेशन से चलेगी और वापसी भी प्रयागराज तक होगी। इस दौरान खागा, भरवारी, सिराथु और सूबेदारगंज स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसके अलावा कानपुर से फतेहपुर के बीच सभी निर्धारित स्टेशनों पर भी स्टॉपेज होगा। वरिष्ठ पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित मालवीय ने बताया कि अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराने के लिए 28 और 29 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 1825, 1826, 1827, 1828 कानपुर–ब्राहावर्त के मध्य निरस्त रहेगी। संवाद
-- -- --
विज्ञापन