फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   meeting,fatehpur news

परियोजना प्रबंधक के अनुपस्थित पर शासन को रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश

Wed, 16 Jun 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
meeting,fatehpur news
फतेहपुर। जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत में कराए जा रहे विकास कार्यों की डीएम अपूर्वा दुबे ने समीक्षा बैठक की। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर डीएम नाराजगी जताई और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को इनके खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से 212.49 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 70 प्रतिशत कार्य 108 करोड़ खर्च करके कराया जा चुका है। बैठक से परियोजना प्रबंधक बिना सूचना के गायब रहे। इस पर शासन को पत्र भेजने के लिए डीएम ने कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी निर्माण संस्थाओं को निर्देश दिए कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता का ध्यान रखें। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएम किसान सम्मान निधि का ऑनलाइन सत्यापन कराएं। दुग्ध समितियों के गठन में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed