{"_id":"65b178372f242e1edd0acd2c","slug":"medicine-to-remove-stomach-worms-will-be-given-to-children-and-teenagers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-10174-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े निकालने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े निकालने की दवा
Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। एक फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कृमि मुक्ति अभियान के तहत जिले में एक से 19 साल तक के बच्चे और किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्यार्थियों को दवा खिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण चल रहे हैं। अभियान में एक से 19 साल तक की उम्र के 20 लाख बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। एक फरवरी को दवा खाने से वंचित बच्चों को पांच फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से दवा खिलाने की तैयारी है। स्कूलों में छह से 19 साल तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को शिक्षकों की मदद से दवा खिलाएंगे। यह दवा चबाकर खाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षक बच्चों को अपने सामने दवा खिलाएंगे। किसी भी बच्चे या परिजन को दवा बाद में खाने के लिए नहीं दी जाएगी।