{"_id":"69235e10cd1f6d7b3206ef60","slug":"medical-stores-lock-broken-and-cash-and-tv-stolen-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144449-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी और टीवी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी और टीवी चोरी
विज्ञापन
फोटो-28-गाजीपुर मेडिकल स्टोर में सीसी टीवी वीडियो ग्रैब।
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के पशु अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर शनिवार रात चोर नकदी और एलसीडी टीवी चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज चेक कर चोरों की तलाश में जुटी है।
कस्बा निवासी हरिओम पांडेय का पशु अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर संचालित होता है। वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। शटर का ताला टूटा था। अंदर गुल्लक खुली थी। दुकान से एलसीडी टीवी भी गायब थी।
दुकानदार ने बताया कि चोर गुल्लक का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकदी व एलसीडी टीवी ले गए हैं। फुटेज चेक करने में पता लगा कि चोर रात 3:11 बजे पर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे हैं। एक चोर कैमरे लगा होने की वजह से सफेद चादर ओढ़े दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छत से सामान फेंकते कर्मी को पकड़ा
गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा औगासी रोड निवासी रामबाबू की किराने की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में काम करने वाला युवक रविवार दोपहर कुछ सामान छत पर फेंक रहा था। इसी दौरान युवक को पकड़ लिया। दुकान मालिक ने युवक को पुलिस के सुपुर्द किया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।