फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Medical store worker dies after being hit by a loader

Fatehpur News: लोडर की टक्कर से मेडिकल स्टोर कर्मी की मौत

Thu, 08 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medical store worker dies after being hit by a loader
फाइल फोटो-29-नीतू कुशवाहा। स्रोत परिजन - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
चौडगरा। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बुधवार शाम बाइक सवार मेडिकल स्टोर कर्मी की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव सौंह निवासी नीतू कुशवाहा (22) चौडगरा स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। वह मेडिकल स्टोर से बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक से घर जा रहा था।
कंसपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची। उसे एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज किया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता कृष्ण कुमार कुशवाहा, मां कृष्ण कुमारी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। लोडर को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इलाज के दौरान युवक की मौत

औंग थाना क्षेत्र के थानपुर निवासी अशोक उर्फ तिवारी (35) सड़क हादसे में एक जनवरी को घायल हो गए थे। पिता विजई ने बताया कि गांव किनारे खेत के पास बेटा घायल अवस्था में मिला था। उसे पीएचसी में भर्ती कराया था। यहां से उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




सड़क हादसे में वृद्धा घायल
खागा में किशनपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास 60 वर्षीय चांदनी को बुधवार शाम बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। महिला कस्बे की रहने वाली है। उसे हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। (संवाद)

फाइल फोटो-29-नीतू कुशवाहा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-नीतू कुशवाहा। स्रोत परिजन- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed