फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Medical store operator beaten with iron rod

Fatehpur News: मेडिकल स्टोर संचालक को लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator beaten with iron rod
- नौ लोगों पर मारपीट, बलवा की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मेडिकल स्टोर संचालक को दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले में नौ लोगों पर बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी कुलदीप सिंह की सरसई रोड किनारे मेडिकल स्टोर की दुकान है। वह शनिवार को दुकान पर बैठा था। खासमऊ गांव के देवा और पुतू पंडित अपने सात समर्थकों के साथ दुकान पर पहुंचे। उस पर लाठी डंडे और लोहे की राॅड से हमला किया। उसके सिर, हाथ में गंभीर चोटे आईं। उसके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई। लोहे की राड से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दुकान में तोड़फोड़ कर आरोपी भाग निकले। उसकी गले की चेन भी खो गई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
महिला से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी रुखसार ने बताया कि उसके पति लुकमान सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उसे जेठ कादिर, सैफ आलम अक्सर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करते हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसके साथ शुक्रवार शाम भी मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed