फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Medical college can get PG seats

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज को मिल सकती हैं पीजी की सीटें

Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Medical college can get PG seats
बजट में चिकित्सा शिक्षा को विशेष तवज्जो मिलने से जगी उम्मीद
विज्ञापन




फोटो-41-जिला का मेडिकल कॉलेज। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी



फतेहपुर। प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में चिकित्सा शिक्षा को विशेष तवज्जो मिलने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मेडिकल कॉलेज में अभी सिर्फ एमबीबीएस की पढ़ाई होती है। अब पीजी सीटों के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

चिकित्सा शिक्षा में एमबीबीएस की 1840 से बढ़ाकर 3828 सीटें बढ़ाने का प्रावधान किया है। बजट में जिले के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में परास्नातक छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था हो सकती है। मेडिकल कॉलेज में अभी तक सिर्फ चिकित्सा स्नातक की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन




मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत 2022 हुई है। पढ़ाई का यह तीसरा साल है। चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने अगस्त में परास्नातक की पढ़ाई की तीन कोर्स फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री में 30-30 सीटों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों विभागों के प्रोफेसर भी हैं। फैकल्टी भी है। लाइब्रेरी और म्यूजियम भी है। बजट के बाद परास्नातक की पढ़ाई की आस जगी है।



बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं

1- किसानों के लिए पेंशन के प्रावधान को सराहा



फोटो-35-राजकुमार सिंह गौतम-60 साल से अधिक उम्र के किसानों के लिए तीन हजार मासिक पेंशन का प्रावधान करके बजट में सरकार ने सराहनीय काम किया है। इसके साथ ही किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली और सोलरपंप योजना को लागू रखकर सरकार ने पूरी तरह से किसान हित में काम किया है, जो सराहनीय है।-राजकुमार सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष भाकियू (अ)
पेट्रो पदार्थों में कर में कटौती न होने से मायूस



फोटो-37-किशन मेहरोत्रा-बजट से महंगाई से कोई अंकुश नहीं लगेगा। इससे सीधा सभी वर्ग प्रभावित होगा। हालांकि व्यापारियों के लिए टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन सरकार को डीजल, पेट्रोल और गैस में अपने हिस्से के टैक्स में कमी करनी चाहिए थी, जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिलती।-किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, फतेहपुर।

खाद्य पदार्थों के दामों में नहीं मिली राहत



फोटो-36-रेशम मेहरोत्रा- रसोई का बजट बिगड़ेगा। दाल, वनस्पति, रसोई गैस के दामों में राहत का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इससे आम तबके को पेट भरने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।-रेशम मेहरोत्रा, गृहिणी


अधूरा पड़ा स्पोर्ट्स कॉलेज होगा पूरा



फोटो-39- श्रवण कुमार गुप्ता-बजट में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का प्रावधान है। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, उनका उत्साह बढ़ेगा। नई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। हालांकि जिले का एक मात्र स्पोर्ट्स कॉलेज अधूरा होने के कारण खिलाड़ी की प्रतिभा निखरने में अड़ंगा आ रहा है। बजट से कॉलेज बनने की उम्मीद भी जगी है। श्रवण कुमार गुप्ता, सचिव, एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed