{"_id":"61005cb08ebc3ebf3a5e6cc9","slug":"medical-collage-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6428050152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज का शिलान्यास फिलहाल टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज का शिलान्यास फिलहाल टला
विज्ञापन
फतेहपुर। अल्लीपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का 30 जुलाई को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। शिलान्यास कब होगा, फिलहाल अभी तारीख तय नहीं की गई है। इसकी तारीख टलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिद्घार्थनगर जिले से 30 जुलाई को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाना था। इसके लिए सबसे टेढ़ीखीर बिजली का बकाया बिल और कनेक्शन कराना था। कनेक्शन को लेकर अधिकारी माथापच्ची करते रहे। साथ ही निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। इसको लेकर अधिकारी असमंजस में थे। अब मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तारीख बढ़ाए जाने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि 212 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का निर्माण अभी पूरा नहीं हुुआ है। सात मार्च 2021 को निर्माण पूरा करने का समय था, लेकिन कोरोना संकट के कारण निर्माण की रफ्तार सुस्त हो गई थी। अब तक 150 करोड़ रुपये खर्च करके यहां पर प्रशासनिक भवन, हास्पिटल, आवास, क्लास रूम और छात्रावास समेत कुल 17 इमारतें बनाकर पूरी कर दी गई हैं।