{"_id":"60d235058ebc3e2d596d313d","slug":"medical-collage-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6358319114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में रेजीडेंस पद पर भर्ती के लिए हुआ साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में रेजीडेंस पद पर भर्ती के लिए हुआ साक्षात्कार
विज्ञापन
फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज के लिए जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों का साक्षात्कार लिया गया। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में तीन डॉक्टरों के पैनल ने बारी-बारी से अभ्यर्थियों का आकलन किया।
जिले में नव स्थापित मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों के पैनल ने जूनियर रेजीडेंट और सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया। दोनों पदों में चयन के लिए अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही।
सुबह नौ बजे से शुरू हुआ साक्षात्कार शाम तीन बजे तक चला। पैनल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वरद वर्धन विशेन, डॉ. नवीन पुरवार, डॉ. प्रियंका सिन्हा शामिल रहे। भर्ती का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों के लिए साक्षात्कार लिया गया है। इनका काम प्रशिक्षण से लेकर उपचार तक करना होगा।