{"_id":"69f507268db548b29005aa91","slug":"meat-is-being-sold-in-the-open-causing-a-bad-smell-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-153884-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खुले में हो रही मांस की बिक्री, दुर्गंध से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खुले में हो रही मांस की बिक्री, दुर्गंध से हाल बेहाल
विज्ञापन
विजयीपुर। किशनपुर रोड से विजयीपुर चौराहे जाने वाले मार्ग पर कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे खुलेआम मांस-मछली की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों का मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को हो रही है। दुकानों के आसपास फैली गंदगी भी लोगों की समस्या बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे और आबादी क्षेत्र में इस तरह की दुकानों के संचालन पर रोक होने के बावजूद यहां लगातार बिक्री हो रही है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीण मोहन यादव, चेतराम पासवान, विमलेश, रमेश, अमित चौधरी आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इन दुकानों को मुख्य मार्ग से हटाकर अन्यत्र स्थापित कराया जाए। चौकी इंचार्ज विजयीपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दुकान को कपड़े या पन्नी से ढककर संचालित करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।