फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   MD found the revenue situation bad in the meeting

Fatehpur News: बैठक में एमडी को राजस्व की स्थिति मिली खराब

Fri, 26 Apr 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
MD found the revenue situation bad in the meeting
फर्रुखाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के महाप्रबंधक (एमडी) ने गुरुवार दोपहर जनपद के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। राजस्व कम देख उन्होंने बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। आईडीएफ मीटरों को जल्द से जल्द बदलवाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


एमडी आशीष गोयल ने जनपद के राजस्व की समीक्षा की तो स्थिति ठीक नहीं मिली। उन्होंने अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। जनपद के तीनों डिवीजनों में आईडीएफ मीटरों की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि बिजनेस प्लान समेत अन्य योजनाओं के तहत जनपद में कराए जा रहे बिजली कार्यों को समय रहते पूर्ण करा लें।
विज्ञापन

इसके साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ऑनलाइन बैठक में एएसई के साथ ही अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण फर्रुखाबाद सुरेंद्र कुमार और अधिशासी अभियंता कायमगंज ग्रामीण संजीव कुमार जुड़े रहे। करीब एक घंटे तक एमडी ने बैठक ली। एसई अजय कुमार ने बताया कि बैठक में राजस्व बढ़ाए जाने, आईडीएफ का निस्तारण करने और बिजली कार्यों को कराए जाने पर जोर रहा। उन्होंने कहा कि सख्ती के साथ राजस्व बढ़ाए जाने के निर्देश मातहतों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed