फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   May there be light in the homes of the villages, too... poets shared a message of brotherhood.

Fatehpur News: गांवों के घरों में भी उजाला हो... कवियों ने दिया भाईचारे का संदेश

Mon, 19 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
May there be light in the homes of the villages, too... poets shared a message of brotherhood.
फोटो-21-हथगाम के रामपुर मून गांव में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते कवि। संवाद
हथगाम। क्षेत्र के रामपुर मून गांव में शनिवार रात विराट कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। प्रधान सराय साबा शिक्षक मानसिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी ने संचालन किया। आयोजन की जिम्मेदारी कवि राजेंद्र यादव ने निभाई।
विज्ञापन

अमौली के राहुल कश्यप ने सरस्वती वंदना के साथ काव्य पाठ की शुरुआत की। जाने-माने कवि विकास बागी ने पढ़ा कि भले चादर मजारों पे न मूरत पे दुशाला हो, मगर प्यासों को पानी और भूखों को निवाला हो, तुम्हारी चाह शहरों के महल में चांदनी बरसे, हमारी कोशिशें गांवों के घर में भी उजाला हो।
विज्ञापन

शिवशरण बंधु हथगामी ने पढ़ा कि रहते-रहते घर में घर हो जाते हैं, चलते-चलते लोग सफर हो जाते हैं, राजनीति में कुछ लोगों की फितरत है, जिधर बनी सरकार उधर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक रसखान की पदवी से विभूषित डॉ. वारिस अंसारी ने पढ़ा कि लाजिम हैं समझना तुम्हें अहकाम हमारे, होते हैं मोहब्बत भरे पैगाम हमारे, मत इनको तुम अपनी हदों में बांध के रक्खो, जो राम तुम्हारे हैं वही राम हमारे।
शिव सिंह सागर ने पढ़ा कि मेरी फटी कमीज के चलते दर्जी हो गए मेरे पापा, जब-जब मेरी चप्पल टूटी, मोची हो गए मेरे पापा। राजेंद्र यादव ने पढ़ा कि चिकनी चुपड़ी बात देखिए, अधनंगे जज्बात देखिए, भिन्न-भिन्न है सोच सभी की, भिन्न-भिन्न हजरात देखिए।

इस दौरान युवा कवि शिवम हथगामी, टीवी फेम आशीष कवि गुरु, कुमार विकास, अभिजीत मिश्रा, अनुज साहू शम्स, संदीप शरारती, आयुष यादव, राहुल शर्मा और राहुल कश्यप ने भी काव्य पाठ किया। इस मौके पर शिवाकांत यादव, अशोक यादव, बाबू सिंह यादव, जगजीत सिंह, महेंद्र सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।

फोटो-21-हथगाम के रामपुर मून गांव में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते कवि। संवाद

फोटो-21-हथगाम के रामपुर मून गांव में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते कवि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed