{"_id":"5f49491e8ebc3e0bff3816d1","slug":"maurang-dump-in-fatehpur-fatehpur-news-knp579409899","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की डंप मौरंग 40 लाख में हो गई नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की डंप मौरंग 40 लाख में हो गई नीलाम
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कालेज नेवलापुर
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में बाजार में मौरंग का मंडी ठंडी पड़ी है लेकिन सीज डंप को हथियाने के लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाई गई। 25 लाख की डंप मौरंग को 40 लाख में खरीद लिया गया। इस नीलामी से विभाग गदगद है।
ललौली, शहर, थरियांव, बेरागढ़ीवा, हुसैनगंज असनी क्षेत्र में अवैध मौरंग डंप विभाग ने सीज किया था। डंप की शुक्रवार शाम नीलामी की गई। खनन कार्यालय में एसडीएम आशीष सिंह और खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय की मौजूदगी में बंद सीज डंप की बंद लिफाफों में आई निविदाओं को खोला गया।
विभाग ने सीज डंप की कीमत करीब 25 लाख रखी थी। सभी के अलग-अलग नीलामी हुई। नीलामी में सारे डंप 40 लाख में नीलाम हुए। खनन अधिकारी ने बताया कि मौरंग सप्लाई काफी कम होने की वजह से इतने अधिक दाम में नीलामी हुई है। जिससे राजस्व को फायदा हुआ है। एक माह में डंप हटाने की मोहलत दी गई है।