फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Maurang businessman's nephew shot

Fatehpur News: मौरंग कारोबारी के भतीजे को गोली मारी

Sat, 11 May 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Maurang businessman's nephew shot
फतेहपुर। मौरंग कारोबारी के भतीजे को गोली मार दी गई। गोली आंख के पास लगने से हालत गंभीर है। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी जय कुमार सिंह मूलरूप से गाजीपुर थानाक्षेत्र के गढ़ी के रहने वाले हैं। वह मौरंग कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि भतीजा सतेंद्र सिंह उर्फ सोनू से आठ मई को किसी बात पर राधानगर के विकास उर्फ पहलवान, सामियाना निवासी बंटू सिंह की कहासुनी हुई थी। समझौते को लेकर बातचीत के लिए रात 10 बजे सामियाना शुक्ला होटल में भतीजे को विकास ने बुलाया। भतीजा साथी राघवेंद्र सिंह के साथ पहुंचा था।
विज्ञापन

विकास, बंटू अपने दो अन्य साथियों संग पहुंचा। भतीजे से आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विकास ने तमंचे से भतीजे पर फायर किया। गोली भतीजे की बाई आंख के पास लगी। दोबारा विकास सिंह ने तमंचा लोडकर जान से मारने की धमकी दी। भतीजा जान बचाकर खेत की ओर भागा। राघवेंद्र का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग निकले। भतीजे को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास का शुक्रवार शाम तहरीर आने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। विवाद नशेबाजी में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पक्ष भी मौरंग कारोबारी का करीबी
गोलीकांड में शामिल आरोपी पक्ष के लोग मौरंग कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपियों के बीच मौरंग कारोबार को लेकर भी विवाद होना पुलिस मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed