फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman dies after being stopped from going to maternal home on Rakshabandhan

Fatehpur News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोकने पर विवाहिता ने दी जान

Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after being stopped from going to maternal home on Rakshabandhan
हसवा। रक्षाबंधन पर्व पर विवाहिता को मायके जाने से रोकने पर दंपती के बीच विवाद हुआ। क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की लोधीगंज स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बदले का पुरवा निवासी बद्री पासवान की पुत्री अर्चना (22) की शादी एक साल छह माह पहले थरियांव थाने के लतीफपुर गांव के राजेंद्र पासवान के साथ हुई थी। पति ने बताया कि अर्चना मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने पर्व पर चलने की बात कही थी। इसी बात पर अर्चना विवाद पर उतारू हो गई। विवाद के दौरान मारपीट हुई। इसके बाद मंगलवार शाम अर्चना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने लोधीगंज स्थित नर्सिंग होम में महिला को भर्ती कराया।
विज्ञापन

इलाज दौरान महिला की रात को मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग नर्सिंग होम पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मृतका के पिता बद्री ने थरियांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी से दो लाख रुपये, सोने के चेन की हर दिन मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर सास प्रेमा देवी, पति ने जहर खिलाकर मार डाला है। थानाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने बताया कि पति व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पति से विवाद के बाद जहर खाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed