फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman beaten for protesting illegal relationship with step mother

Fatehpur News: सौतली मां से अवैध संबंध के विरोध में विवाहिता को पीटा

Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for protesting illegal relationship with step mother
फतेहपुर। सौतेली मां से अवैध संबंध के विरोध में विवाहिता को बेल्ट से पीटकर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर असोथर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 19 जनवरी 2023 को दूसरे गांव के रहने वाले अजीत सिंह साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर, सौतेली सास, देवर दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति का सौतेली मां से अवैध संबंध होने का पता लगा। उसने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा और वीडियो भी बनाया था। उसने ससुरालीजन व मायके वालों से शिकायत की। उसके पिता व रिश्तेदार के सामने पति ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। ससुरालियों ने इस बात को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अवैध संबंध के विरोध में पति ने 11 अप्रैल को उसे लात घूसों व बेल्ट से पीटकर घर से निकाल दिया। मामले की थाने में शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हो सकी। एसपी के आदेश पर रविवार को असोथर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed