फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Marie stake in state-level shooting

राज्य स्तरीय निशानेबाजी में मारी बाजी

Mon, 13 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Marie stake in state-level shooting
राज्य स्तरीय एनसीसी की निशानेबाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए कैडेट - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। जिले के कैडेटों ने राज्य स्तरीय एनसीसी की निशानेबाजी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। 60 यूपी बटालियन के तीन कैडेटों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  उत्तर प्रदेश एनसीसी निशानेबाजी टीम के लिए 60 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट अभय मिश्रा, कैडेट सूर्यकांत एवं कैडेट प्रीति शर्मा ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त किया। इलाहाबाद ग्र्रुप मुख्यालय के 12000 कैडेटों के बीच प्रथम दस निशानेबाजों में अपना स्थान बनाते हुए इन कैडेटों ने पिछले वर्ष का इतिहास दोहराया है। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विभय मान सिंह के निर्देश पर बटालियन के प्रशिक्षक सूबेदार जगमोहन सिंह, सूबेदार ओम प्रकाश सिंह, बीएचएम चतुर सिंह, सीएचएम दीपचंद्र के अथक प्रयास से चयन संभव हो सका। कैडेटों ने आत्म विश्वास दिखाया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा कर लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed