फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mandal's first woman army officer Shalini Singh

Fatehpur News: मंडल की पहली महिला सेना अधिकारी बनीं शालिनी सिंह

Sat, 15 Apr 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mandal's first woman army officer Shalini Singh
फोटो-01-मेजर कैप्टन शालिनी सिंह। संवाद
विज्ञापन

-धाता क्षेत्र के घरवासीपुर के मेजर सूबेदार की बेटी हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। भारतीय सेना की महिला मेजर कैप्टन सिंह शालिनी सिंह ने धाता इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं से दो घंटे तक चर्चा की। क्लास में बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचने का मूलमंत्र बताया। प्रयागराज मंडल की पहली सेना की महिला अधिकारी धाता क्षेत्र के घरवासीपुर की रहने वाली हैं। इनके पिता रामबाबू सिंह सेना में सूबेदार मेजर हैं।
मेजर शालिनी सिंह ने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि प्रत्येक वर्ष हाईस्कूल और इंटर में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावियों को पुरस्कृत करेंगी। जिले की इस बहादुर बेटी का चयन दो साल पहले एनडीए के तहत थल सेना में कैप्टन के पद पर हुआ था। वर्तमान उन्हें देश के बाहर इसराइल में केंद्र सरकार ने ट्रेनिंग में भेजा गया है। वह इन दिनों अवकाश में घर आई हुई है।
विज्ञापन

धाता इंटर कालेज बहादुर बेटी ने कहा कि ऊंची सोच माता पिता, गुरुजनों का सम्मान, लगन, सर्मपण, मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलन तय है। लगन के साथ हर पल को बहुमूल्य समझते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। प्रतिभावान बालक बालिकाएं सीमित संसाधनों में भी मंजिल पाने का हौसला रखें। बच्चों के पूछे गए प्रश्नों का जवाब सधे अंदाज में दें। बताया कि आज मेरी ट्रेन है, अन्यथा बच्चों का उत्साह देखकर शाम तक सबके बीच रहती। बात करने के लिए बच्चों को इंस्टाग्राम आईडी दी। कहा कोई भी बच्चा अगर सवाल पूछना चाहे तो इसमें प्रश्न डाल दें समय होते ही मैं उत्तर जरूर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed