{"_id":"694d8a4e71c551e4b5085197","slug":"man-who-siphoned-off-money-from-retired-inspectors-account-arrested-in-west-bengal-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146263-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से रकम उड़ाने वाले पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से रकम उड़ाने वाले पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-42-साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा पौलुस मुर्मू। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। गूगल पर फर्जी लिंक डालकर बैंक खाते से रकम उड़ाने वाले साइबर अपराधियों के गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से साथियों संग रकम उड़ाई थी। इसी मामले में दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर खुर्द निवासी नवाब आलम सेवानिवृत्त दरोगा हैं। साइबर अपराधियों ने 28 अप्रैल को उनके दो खातों से पांच लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। साइबर पुलिस ने 19 जून को आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले पौलुस मुर्मू को बृहस्पतिवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लाया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल प्रांत दिनाजपुर दक्षिण बोल्ला पोस्ट के बनहट निवासी है।
विज्ञापन
उसके पास से एक मोबाइल फोन, 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के दो साथी सोनभद्र निवासी कुणाल यादव व मिर्जापुर प्रिंस पटेल को चार दिसंबर को जेल भेजा जा चुका है। एनसीआरपी पोर्टल पर बिहार प्रांत के पटना निवासी अमूल सोनकर, ओडिशा प्रांत के मलाया कुमार साह, जिले के मोहम्मद शादाब आलम, बिहार जमुई के विवेक कुमार की दो शिकायतें पूर्व की दर्ज हैं।