{"_id":"60fc64a78ebc3e584e2f240e","slug":"man-returning-to-home-was-looted-fatehpur-news-knp6422053195","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आ रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर आ रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। घासीपुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक युवक को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। युवक के पास रखे रुपये, मोबाइल व आईडी लूट ली। पिटाई से युवक बेहोश हुआ तो हमलावर उसे खंदक में फेंककर भाग निकले। देर रात परिजन खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। थाने में तहरीर दी गई है।
रसूलाबाद गांव निवासी रमेश (26) गुरुवार शाम बहरामपुर से पैदल गांव आ रहा था। रमेश ने बताया कि जैसे ही वह घासीपुर मोड़ पर नहर के पास पहुंचा, तभी वहां तीन युवक आ गए और बंधक बनाकर उसे डंडे से पीटने लगे। हमलावरों ने उसका एक मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट लिए। पिटाई के कारण वह बेहोश हुआ तो उसे खंदक में फेंककर भाग निकले।
रमेश जब घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता व अन्य लोग खोजबीन के लिए निकले। वह नहर के पास खंदक में अचेत पड़ा मिला। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पिता धनराज ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसमें मारपीट व लूट का आरोप लगाया गया है। इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।