फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man killed in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
man killed in road accident
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कृषि भवन के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर बाइक सवारों के हेलमेट पड़े मिले।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के धनकामई गांव निवासी बुधराम का बेटा विपिन (21) पारिवारिक भाई पवन कुमार (25) के साथ किसी काम से शहर आ रहा था। बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर कृषि भवन के पास पहुंचे थे। तभी बाइक सवारों को शहर की ओर मुड़ते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके से ट्रक भाग निकला। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल पवन को
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट के लिए रेफर किया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। हेलमेट बाइक सवारों का अलग पड़ा था। मृतक के सिर पर चोट लगी थी। जिससे अंदाजा लगाया गया। हेलमेट मृतक नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed