फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Man arrested for filming woman's rape by partner

Fatehpur News: महिला से साथी के दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for filming woman's rape by partner
फतेहपुर। महिला से साथी के दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानपुर देहात का रहने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म में सहयोग और धमकी देने के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में हैं। महिला जून महीने में मायके आई थी। वह 10 जून को जंगल गई थी। आरोप है कि यहां करन ने साथी कानपुर देहात के कोतवाली देहात छांझा निवासी अजय संग दबोच लिया था।
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर अजय ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर करन ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया था। कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को बकेवर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने दुर्गापुर टिकरा मोड़ से करन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी एक्ट के तीन मामले थाने में दर्ज हैं।


किशोरी से दुष्कर्म में भागा युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में छह महीने से भागे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने घोड़े सईदन मोहल्ला निवासी दिलशाद उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब छह माह से भागा हुआ था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी को बसअ ड्डे से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed