फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   malik ka sav dekh bander ki maut

मालिक का शव देख पालतू बंदर ने त्याग दिए प्राण

Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
malik ka sav dekh bander ki maut
किशनपुर(फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के पाखरतर मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत की सूचना पर पहुंचे उनके पालतू बंदर ने शव के करीब पहुंचकर प्राण त्याग दिए। कुछ लोग घटना को इत्तफाक बता रहे तो कुछ ने घटना को अटूट रिश्ता माना।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराज सिंह (75) ने बीस साल से बंदर को पाल रखा था। भतीजे देवपाल के परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बच्चे नहीं हैं। बंदर को ही वह बच्चे की तरह प्यार करते थे। बढ़ती उम्र के कारण बीमार रहने लगे थे। चलने फिरने में परेशानी होने लगी थी। बंदर की देखरेख नहीं कर पा रहे थे। इधर-उधर घूमने पर बंदर को मुहल्ले के लोग छेड़ने लगे थे। वह लोगों को काटने के लिए दौड़ता था। इस पर भतीजों ने उसे पांच साल पहले खागा में छोड़ दिया था। एक हफ्ते पहले बंदर वापस किशनपुर मालिक के घर लौट आया था। वह शिक्षक के पास रहने लगा था। शिक्षक का मंगलवार शाम करीब चार बजे देहांत हो गया। घर की महिलाओं का रोना बिलखना चालू हो गया। शिक्षक के शव देखकर छत से बंदर उनके पास पहुंचा। कुछ देर बैठा रहा उसके बाद जमीन में ही लेट गया। इसके बाद वह निढाल हो गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों शवों का एक चिता पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed